Friday, September 29, 2017

E BILLING SHAYAD 3 OCTOBER SE


शायद
३ अक्टूबर से देश में जी एस टी केअंतर्गत  ई बिलिंग प्रारम्भ होने जा रही है ,जिसमे अपना माल भेजने से पहले डिपार्टमेंट से ओ टी नंबर लेना होगा और उसके बाद निश्चित समय में माल क्रेता के स्थान पर भेजना अनिवार्य होगा और यदि आपं किसी कारण वश जैसे की ट्रांसपोर्ट का ना मिलना अथवा और भी कारण हो सकते हैं जिसके कारण माल नहीं   पहुंचा सके तो वो  पहले वाला बिल कैंसिल करके  अगले दिन नया बिल बनाकर ओ टी नंबर लेना होगा और फ्रेट जोड़कर उसपर भी जी एस टी लगाना होगा जो बाद में रिफंड मिलेगा ,लो जी कर लो बिज़नेस ,जय मोदी राज ,जय जेटली महाराज ,लगता है व्यापारी इस सरकारन का जड़खरीद गुलाम है  

Thursday, July 13, 2017

BHAGWAN NE MODI JI K SAATH JO BHI KIYA ACHCHHA HI KIYA

कहते हैं कि भगवन जो करते हैं वो अच्छा ही करते हैं और उन्होंने मोदी जी के साथ भी अच्छा ही किया ,शादी करवा देने के बावजूद उनको ऐसी मति नहीं दी की वो कुछ बच्चे पैदा करते ,
क्योँकि जिस प्रकार की उठा पटक वो आज देश में कर रहे हैं ,शांति होने नहीं दे रहे ,एक दूसरों को लड़ा रहे हैं ,बीफ खुद एक्सपोर्ट करवा रहे हैं और गाय को पीटने या मरने के नाम पर मुस्लिमों को पिटवा रहे हैं बजरंग दाल वालों से जो की भाजपा का एक अभिन्न अंग है ,जनता के घरों में राशन पानी, गैससब कुछ नोटबंदी और जी एस टी के कारण आना बंद होता जा रहा है ,देश भिखारियों जैसा होता जा रहा है जिससे भी पूछो एक ही बात कोई काम ही नहीं हैं खर्चे ही खर्चे हैं ,
तो स्वाभाविक सी बात है की मोदी जी अपने परिवार में मुखिया होने के नाते ऐसे ही उलटे पुल्टे काम करते रहते तो अब तक इनके बेटे पोते ,बेटियां बहुऍं ,पतोहि मोदी जो को घर से बाहर निकाल कर फेंक देते ,इसलिए भगवन ने इनको बच्चे भी न नहीं  दिए क्योँकि वो आदमी फितरत जानता है
और एक हम देशवासी हैं जैसे ही  वो कहते हैं वैसे ही मुर्गा बन जाते हैं और कान पकड़ लेते हैं और एक अच्छे शिष्य की भांति बिना उड्डंदता के सब कुछ सहते रहते हैं |  

Wednesday, July 12, 2017

U P A & BHAJPA SARKAR MAHNGAI

अब से ३ साल पहले की यु पी ऐ सर्कार के वक्त की महंगाई की बातें करते हैं तो सांसें चलती तो रहती हैं, परन्तु वर्तमान सर्कार भाजपा या मोदी सर्कार के इस वक्त की महंगाई के बारे में सोचते हैं, तो साँसे रुक जाती हैं और मुए दिल से बस हाय हाय ही निकलती है, ना निवाला सटका जाता है और नाहीं बाहर निकाला जा सकता है करें भी तो क्या करें  

Monday, July 10, 2017

JETLI JEE PYAAR SE KAAM LO

 दूधिया जब भी अपनी गाय या भैंस अथवा बकरी का दूध निकालता है तो सबसे पहले वो उसे चारा डालता है फिर बड़े प्यार से पुचकारता है ,उसके शरीर पर अनूठे तरीके से हाथ फेरता है फिर उसके थनों को पानी डालकर धीर धीरे बड़े ही मुलायम हाथ से दूध निकलता है तो भाइयो ऐसा करने से वो दूध भी अधिक देती हैं और हाथ पैर  भी नहीं मारती,ये तो हुई एक समझदारी की बात और वो भी एक बिना पढ़े लिखे दूधिया के द्वारा।
अब लीजिये मोदी सर्कार के वित्त मंत्री अरुण जेटली जी को वो देश के व्यापारियों से अधिक से अधिक टैक्स वसूलना चाहते हैं और वो भी धमकी के द्वारा ,यदि ऐसा नहीं किया तो जेल भेज दिए जाओगे ,जुर्माना लग जाएगा ,आदि आदि ,अब यदि ये कार्य बजाये डराए धमकाए सुचारु रूप से किया जाता तो मैं समझता हूँ कि जी एस टी लगाना  कोई बहुत बड़ा टास्क नहीं है ,शायद व्यापारी उसे स्वविकार भी कर लेते ,परन्तु धमकी आदि देकर थोपना तो बहुत बड़े बात होगी |
और याद रखिये जेटली जी की व्यापारी कोई आपका नौकर नहीं है वो अपनी मर्जी का मालिक है ,यदि मर्जी का मालिक ना होता तो वो भी आपकी या आपके दुसरे साथियों की तरह भारत सरकार की नौकरी ही करता ,अरे वो तो आपको बिना पैसे का नौकर मिला हुआ है जो रात दिन काम करके आपको टैक्स वसूलकर देता है और फिर भी आप जैसे लोग उसे चोर ,और पता नहीं क्या क्या कहते हैं ,मुझे शर्म आती है आप लोगों पर ,
बाहर के मुल्कों में व्यापारियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है क्योँकि सरकार को चलाने वाला ,टैक्स देकर या वसूल कर वो ही लाता है ,आप लोग और आपके अफसर तो मात्र सफ़ेद हाथी के सामान हैं जो | लाखों रूपये तन्खा भी लेते हैं और भ्र्ष्टाचार करते हैं अलग से ,जितना हाराम का पैसा आज राजनीतिज्ञों और सरकारी ऑफिसर्स के पास है शायद ही किसी व्यापारी के पास होगा ,और जिस पर थोड़ा बहुत होता है तो आप लोग उसके घर छपे डलवा कर २ नंबर का रुपया कहकर छीन लेते ही
अंत में मैं ये ही कहूंगा की यदि आप जी एस टी को सफलता पूर्वक चलाना चाहते हो तो प्यार से समझाओ और धमकियां देनी बंद करो ,वार्ना आप सभी जानते हो की आप तो अब से साल दो साल में चले जाओगे परन्तु व्यापारी भागने वाला नहीं ,वो स्थिर हैं और आप अस्थिर  
तीन तिलंगे
तीनो चंगे
सम्पूर्ण देश को
कर रहे नंगे
समझने वाले समझ गए
जो ना समझे वो अनाडी है 

TOTE PALNE WALA P M

प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उनकी सरकार ने एक्स सी बी आई डायरेक्टर सिन्हा को कांग्रेस का तोता कहकर सम्बोधित किया था ,मात्र एक को  यानि की कांग्रेस ने एक तोता पाला  था  परन्तु आज तो मोदी जी ने  अनेको तोते पाल लिए ,जिनमे सभी चेनल्स ,सी बी आई ,जुडिसियरी ,चुनाव कराने वाले ,दिल्ली पुलिस ,आर बी आई गवर्नर ,आर्मी के चीफ ,यहां तक की कोई भी आई ऐ एस अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकता और जो करेगा वो भी भुक्तेगा तो अब क्या मोदी जी को तोते वाला प्रधानमंत्री का खिताब दिया जाए ,या फिर तोते पालने  वाली सरकार |  

KAMAL KA FOOL JANTAA KI BHOOL

अब फेस बुक ,फेस बुक ना रहकर ,फेक बुक ,या फिर फेंकू बुक ,बन चुकी है ,मोदी समर्थकों ने भाषाओँ की मर्यादा तक को तोड़ दिया है ठीक वैसे ही जैसे लगभग सभी भाजपाइ अपने आदर्श ,संस्कार  ,मर्यादा तक को भूलकर जो भी उनके मन में या मुख में आता है उगल देते हैं फिर चाहे वो प्रधानमंत्री है या मंत्री अथवा सांसद या विधायक या फिर आम भाजपाई सदस्य ,इन लोगों ने जिस प्रकार देश का माहौल खराब कर दिया है ठीक उसी प्रकार फेस बुक का भी,गालियां ,गुफ्तारियाँ लड़ना झगड़ना ,किसी छोटे बड़े की शर्म ना करना झूठ बोलना ,मुकर जाना इनके लिए आम बात हो गई है  ,आज ये जहाँ भी जाते हैं वहीँ पर माहौल ख़राब कर देते हैं और वो भी खास तौर  से मोदी जी और अमित शाह  भी इसके पर्याय हैं ,अब पता नहीं ये लोग कितने गिरेंगे ,और देश को किस गड्ढे में गिरेंगे ,ईश्वर ही जानता है ,देश की जनता तो अब कुछ समझ नहीं पा रही ,मात्र इतना ही समझा है जनता ने "की कमल का फूल हमारी भूल "|